डीबीएस न्यूज, नौतनवां: कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों व पत्रकारों को जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सम्मानित किया।
नगर के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित कर कोरोना योद्धाओं को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर नगरवासियों को खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वहीं पत्रकारों ने क्षेत्र में रह कर पल पल की खबरों से हमे अपडेट कराया है। हर किसी ने बिना डरे, बिना छुट्टी लिए दिन रात ड्यूटी की है। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कर्मियों को प्रोत्साहित करने से उनके कार्य करने में अभिरुचि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कोरोना में स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम के रूप में काम किया। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक चौधरी, डॉ राजीव शर्मा, डॉ एमपी सोनकर, सुरेंद्र द्विवेदी, निशा भण्डारी, दुर्गावती यादव और वैक्सीनेशन कर रही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष सीताराम लोहिया, राजीव शर्मा, भाजपा नेता संजीव जायसवाल, राजन वर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।