डीबीएस न्यूज, नौतनवा: नगर के प्रतिष्ठित सेवानिर्वित शिक्षक राजेन्द्र मणि त्रिपाठी की 73 वर्ष की उम्र में आज सुबह भोर लगभग 5 बजे निधन हो गया। वह विगत 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर आम होते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए नेताओ, व्यापारियों व सुभचिंतको का तांता लगा हुआ है।
उनके सुपुत्र भाजपा नेता व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिता जी का स्वास्थ्य लगभग एक महीने से खराब चल रहा था। उनका दवा चल रही थी। बीती रात अचानक उनका ब्लड प्रेशर लो होने लगा तो उन्हें नौतनवा के मैक्स सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नही हो पाया। और पोस्टयूरल हइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप) के वजह से उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार की सुबह नगर के दोमुहान घाट पर किया जाएगा।