डीबीएस न्यूज, महाराजगंज: कोविड महामारी में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन महाराजगंज सदर कोविड-19 हॉस्पिटल में स्थिति कुछ और ही थी।
हम सीधे टॉपिक पर आते है। जनपद महाराजगंज के सदर कोविड-19 हॉस्पिटल में चारो तरफ से गंदगी के अंबार से भर्ती पेशेंट बहुत ही चिंतित थे इसके लिए कई दिनों से वे आवाज भी उठा रहे थे लेकिन सभी जिम्मेदार मौन थे।
आज शनिवार को महराजगंज सदर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कुछ मरीजो ने वहाँ की सफाई व्यवस्था पर वीडियो बना कर शेयर कर दिया।
नाम ना बताने के शर्त पर वीडियो डीबीएस न्यूज़ टीम के हाथ लगी। हमने अपना फर्ज निभाते हुए जिम्मेदारों को स्थिति से रूबरू कराया। फिर क्या हो गयी सफाई।
भर्ती मरीज और उनके परिजनों ने डीबीएस न्यूज टीम को धन्यवाद दिया। लेकिन हमारा काम है सच को सबके सामने लाना। और हम करेंगे। इस महामारी के दौर में आप भी लोगो की मदद करिये और अगर हो सके तो हमे शेयर भी करिये। हम आपको विश्वास दिलाते है अगर ये जनहित में होगा तो हम जरूर उसे एक प्लेटफॉर्म देने का काम करेंगे।
सफाई का देखे वीडियो-
यह था कोविड अस्पताल की स्थिति का वीडियो, एक बार आप भी देखें-