डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद में अपराध शाखा के नवनिर्मित भवन में सर्विलांस सेल का आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने उदघाटन किया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जनपद में सर्विलांस और साइबर सेल का अलग से कोई कार्यालय नही था। अपराध नियंत्रण में साइबर सेल की बड़ी भूमिका होती है। जनपद में सर्विलांस कार्यालय बहुप्रतीक्षित था इसके लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया था। पिछले वित्तीय वर्ष में ही धन अवमुक्त होने पर यह सर्विलांस सेल का निर्माण हुआ है। सर्विलांस पुलिस की बहुत ही महत्वपूर्ण यूनिट होती है। इससे क्राइम को कंट्रोल करने में काफी सहायता मिलेगा।
एसपी ने सर्विलांस से जुड़े पुलिस टीम को बधाई दी। और कहा कि अब आपका खुद का कार्यालय बन गया है जनपद में बेहतर कार्य करें। जिससे प्रदेश में महराजगंज जनपद के पुलिस का अच्छा संदेश जाए।
देखें वीडियो समाचार…