डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: यूपी के नौतनवां में आगामी 27 नवंबर को गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से ही प्रभात फेरी निकाल कर कर दी गयी है। प्रभात फेरी में सिक्ख समाज के लोगो ने गुरुवाणी, कीर्तन, साखी-सबद गाते चल रहे थे।
आपको बता दें कि आज मंगलवार सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी नौतनवां गुरूद्वारे से सिक्ख समाज द्वारा निकाली गई। यह फेरी गुरुनानक जयंती तक रोज निकलेगी। प्रभात फेरी का नगर में जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। वहीं हर वर्ष की तरह नगर के रेलवे स्टेशन चौक पर स्थित भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने प्रभात फेरी में सम्मिलित सिक्ख समाज के महिलाओं, पुरुषों व बच्चो में बिस्किट और फल वितरित कर सबका हाथ जोड़के अभिवादन किया।
सिख समाज गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में प्रभात फेरी निकाल रहा है। प्रभात फेरी रोज सुबह 5 बजे 27 नवंबर तक निकाली जाएगी। आज मंगलवार प्रात: गुरुद्वारा सिंह सभा नौतनवां से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सिक्ख समाज की माताओं ने गुरुवाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। इसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभात फेरी में सरदार बॉबी सिंह, रंजीत सिंह, अनमोल सिंह, जरनैल सिंह, चन्ने सिंह, चरनजीत सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, कवलजीत सिंह, मनजीत सिंह, बिट्टू सिंह, लक्की सिंह, सन्नी सिंह, ईश्वर चन्द जायसवाल, करन गुप्ता, अमित जायसवाल, किशन समेत बड़ी संख्या में सिक्ख समाज की महिलाएं व बच्चों की टोली शामिल रही।