डीबीएस न्यूज, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। फाइनल वोटर लिस्ट और आरक्षण सूची पर काम चल रहा है। फिलहाल अभी इस बार के लिए चुनाव प्रचार राशि निर्धारित नहीं हुई है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि हो सकता इस बार इसमें कोई परिवर्तन ना हो, जो राशि 2015 के चुनाव के समय निर्धारित हुआ था वही इस बार भी रहे।
जानिए 2015 में किसके लिए क्या फीस निर्धारित :
पद का नाम |
नामांकन पत्र का मूल्य |
जमानत की धनराशि |
अधिकतम व्यय |
सदस्य ग्राम पंचायत |
150 रुपया |
500 रुपये |
10000 रुपये |
ग्राम प्रधान |
300 |
2000 |
75000 |
सदस्य क्षेत्र पंचायत |
300 |
2000 |
75000 |
जिला पंचायत सदस्य |
500 |
4000 |
1.50 लाख |
नोट : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग के नामांकन पत्र, जमानत राशि निर्धारित धनराशि से आधी होगी।
चारो पदों के लिए एक साथ होंगे चुनाव :
इस बार यूपी में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। तैयारियां के अनुसार मार्च और अप्रैल 2021 में चुनाव कराने की संभावनाएं हैं। आरक्षण का फार्मूला जल्द तय हो जाएगा। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएगी।