डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नगर के वार्ड नं 2 विस्मिल नगर भुंडी मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बीती रात लगभग 10 बजे एक तार टूटकर गिरने से एक कुत्ता झुलस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
आपको बता दें कि इस समय नगर की विधुत व्यवस्था से नगर की जनता बहुत ही त्रस्त है। आये दिन विधुत फाल्ट, शार्ट सर्किट फाल्ट व ट्रंसफार्मर जलने से विधुत आपूर्ति बाधित हो जाती है और घंटो तक कोई फाल्ट की सुधि लेने वाला नही रहता। जिससे नागरिक हलकान रहते है।
स्थानीय वार्ड वासियों का कहना है कि वार्ड नम्बर 2 मे 11अगस्त को रात दस बजे तार टुट कर गिरा था। दुसरे दिन 12 अगस्त रात दस बजे पुनः दो तार टूट कर गिर गया। तार में करंट प्रवाहित हो रही थी। जिससे एक मासुम कुत्ते की मौत हो गयी। लेकिन कोई भी जिम्मेदार इसकी सज्ञान लेने की जहमत नही उठाना चाहता। वार्ड वासियों के कहना है कि नगर में केवल एक लाइनमैन है वह भी यहां उपलब्ध नही रहता। और नगर की विधुत व्यवस्था प्राइवेट लाइनमैन के हाथ मे है और शाम होते ही वह घर चला जाता है। मतलब स्पष्ट है कि अगर रात में विधुत फाल्ट होता है तो इस भीषण गर्मी में बिना विधुत के रात काटना नगरवासियों के लिए किसो बड़े मुसीबत से कम नही होता।
गौरतलब है कि तार टूट कर गिरा और उसमें करंट था। यहां कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। गरीमत रही कि कोई भी बच्चा विधुत तार की चपेट में नही आया। नही तो बड़ी अनहोनी हो जाती।
इस संबंध में एसडीओ राजनरायन ने बताया कि नगर मर कई जगह विधुत फाल्ट की शिकायत मिली है। बारिश की वजह से विधुत सप्लाई बहाल कराने में काफी समस्या हो रही है। बारिश रुकते ही फाल्ट ठीक कराकर विधुत सप्लाई सुचारू रूप से ठीक करवा दी जाएगी।