डीबीएस न्यूज, महराजगंज/लक्ष्मीपुर: आज सोमवार को एक भयानक तेंदुए ने सुबह से ही जनपद के लक्ष्मीपुर रेंज के पिपरा सोहट गांव के मैरी टोला में दहशत बना कर रखा है। खबर है कि तेंदुए ने पहले बंदर को अपने आगोश में लिया फिर दो किसानों को जख्मी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल के ग्राम पिपरा सोहट के मैरी टोला के बाहर सोमवार की सुबह सात बजे एक तेंदुवा आ धमका पहले तो उसने एक बंदर को अपने आगोश में लिया फिर उसे खींच कर मैरी निवासी श्याम सुन्दर प्रजापति की झोपड़ी में घुस गया। अंदर वह बंदर को खा रहा था। झोपड़ी में कोई नहीं था। इसी बीच श्याम सुन्दर अपनी झोपड़ी के पास पहुंचा तो और तेंदुए के पूछ को सांप का पूछ समझ डंडे से पूछ पर मार दिया। इतने में तेंदुआ बौखला कर गुर्राते हुए बाहर निकला तो श्याम सुन्दर भागने लगे। झोपड़ी से निकलने के बाद तेंदुए ने खेत में काम कर रहे राम किशोर (45) के कंधे व श्याम मिलन (50) के हाथ पर पंजे से झपट्टा मार दोनों को घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों का शोर सुन तेंदुआ श्याम सुन्दर प्रजापति के खपरैल के मकान में घुस गया।
नौतनवां एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी फोर्स लेकर पहुचें
घटना की जानकारी मिलते ही लक्ष्मीपुर रेंजर विनोद त्रिपाठी वन कर्मियों के साथ पिंजरा लेकर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगा लिया गया था। लेकिन अभी भी मुसीबत टली नही थी क्योंकि तेंदुए बाहर था। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार व एसओ कोल्हुई राम सहाय चौहान पुलिस बल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों को दूर हटाया। डीएफओ पुष्प कुमार के. व एसडीओ संजय मल्ल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने का रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
घायल किसानों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर शाश्वत सिंह गुप्ता ने दोनों घायलों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। वहीं, झोपड़ी में तेंदुए के घुसने के बाद लोग डर कर घरों से बाहर निकल गए।
यह भी देखें-