सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, सिद्धार्थनगर: जनपद सिद्धार्थनगर के शहर में बाढ़ का पानी घुस जाने से हाहाकार मच गया है। शहर के बीच से बहने वाली जमुआर के कहर से शहर में दो स्थानों पर सड़क पर पानी चढ़ गया है। पेट्रोल पंप डूब गए हैं। सैकड़ों दुकानें, मकानों में पानी भर गया है।सिद्धार्थनगर गोरखपुर, सिद्धार्थनगर लोटन, सिद्धार्थनगर लुंबिनी मार्ग पर बाढ़ का पानी एक से ऊपर बह रहा है। लगातार स्थिति भयावह होती जा रही है। अगर जमुआर ऐसे ही बढ़ती रही तो शहर की हालत और भी खराब हो सकती है। शहर के बीच से होकर बहने वाली जमुआर बाकी नदियों की अपेक्षा देर में विक्राल होती है।
बता दे कि कभी-कभी ऐसा होता है जब जिला बाढ़ की चपेट में होता है तब जमुआर का हल्का असर देखने को मिलता है लेकिन अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। हालत मंगलवार को और भयावह हो गए। शहर के बांसी तिराहा पर पानी चढ़ गया है। तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप में पानी भर गया है। कई दुकानें, मकानों में डेढ़ से ढाई फीट पानी घुस गया है। दुकानदारों को अपना सामान बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। जमुआर का पानी इसी रोड पर पुराना नौगढ़ पुलिया के पास भी सड़क पर बह रहा है। शहर का कृष्णानगर, विजय नगर, बुद्धनगर, अनूपनगर मोहल्ला बाढ़ से प्रभावित है।
सिद्धार्थनगर गोरखपुर, सिद्धार्थनगर लोटन, सिद्धार्थनगर लुंबिनी मार्ग पर पानी बह रहा है। बाकी स्थानों पर तो एक फीट के आसपास पानी होगा जबकि सिद्धार्थनगर लोटन मार्ग पर तो एक फीट से ऊपर पानी बह रहा है। जमुआर की ऐसी ही स्थिति बनी रही तो जिला मुख्यालय का संपर्क गोरखपुर, नेपाल से कट जाएगा। जमुआर का पानी देवलहवा सहित दर्जन भर से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से वहां के लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। आने-जाने के रास्ते भी बंद हैं इससे वह बाहरी मदद की राह देख रहे हैं।
शहर पर बाढ़ का कहर टूटने की वजह उस्का क्षेत्र के कुकुरभुकवा चनरइया बांध से बाढ़ के पानी का ओवर फ्लो होना है। बांध से कूड़ा नदी का पानी ओवर फ्लो होकर सोमवार से ही जमुआर में सीधा पहुंच रहा है इससे शहर बाढ़ के जद में आ गया है। तमाम गामीण क्षेत्र के नए इलाके भी बााढ़ की चपेट में आ गए हैं।