सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, त्रिलोकपुर: जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई चौराहों पर चेकिग अभियान चलाया। जनमानस को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया तो कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 61 लोगों का चालान भी काटा।
प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान में मास्क न लगाने एवं कोविड नियमों का पालन न करने वालों की जांच की। जिसमें गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए मिले उनसे 6250 रुपये जुर्माने के रूप में वसूला किए गए। इसके अलावा सात वाहनों से 5500 रुपये का ई-चालान काटा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चेकिग कार्यक्रम में जरूरतमंदों में मास्क में का वितरण किया गया। लोगों से बीमारी से बचने के लिए घरों में रहने व शारीरिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया।
बताते चले कि जो बिना वजह घरों से निकले और कोविड नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। अंत में इन्होंने ईद पर्व के मद्देनजर सभी लोगों से त्योहार की नमाज घरों में पढ़ने की अपील की।