डीबीएस न्यूज, नौतनवां: एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार की चौपाल सोमवार वनग्रा अचलगढ़ में लगी। जिसमें लोगों से वे जन प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए। एसडीएम ने जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
अपने बीच एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पाकर वनग्राम वासियों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा।
चौपाल में समस्त सम्बंधित जिम्मेदारों के साथ एसडीएम ने निम्न समस्याओं पर चर्चा किये।
- जिन वनवासियो का नाम खतौनी में दर्ज होने से बंचित रह गए है उनको ठीक करना।
- बचे हुए पट्टे धारकों की कार्यवाही पूर्ण करना।
आधार भूत सुविधाओं का सृजन। - परिवार रजिस्टर से सम्बंधित समस्याओं को दूर करना।
- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना
- अपराध नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया।
- महिला जागरूकता,बाल अपराधों पर नियंत्रण।
- लकड़ी और कच्ची शराब जैसे इलीगल एक्टिविटी को रोकना।
- सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता आदि।
जाते-जाते उन्होंने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा, फॉरेस्ट रेंजर लक्ष्मीपुर, थाना प्रभारी पुरंदरपुर, ADO पंचायत लक्ष्मीपुर, राजस्व निरीक्षक, चौकी प्रभारी, राजस्व विभाग, सुरेश सहानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।