डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: आज नौतनवा तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन इकाई नौतनवा में अध्यक्ष समेत अन्य पदों का चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशीयों के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसमें साधु शरण मिश्र व गिरीश चंद त्रिपाठी 37-37 मत पाकर बराबर रहे।
इसके बाद आपसी सहमति पर प्रशासन द्वारा सिक्का उछालवा कर निर्णय किया गया। जिसमें शाधु शरण मिश्र को रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा 2023 का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मंत्री पद पर वीरेंद्र नाथ पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर दयानंद यादव, संयुक्त मंत्री में चौधरी अनिल कुमार व कमलेश गौड़ के साथ कनिष्ठ उपाध्यक्ष में अनिल शर्मा व अखिलेश उपाध्याय ने विजय प्राप्त की जिसमें कार्यकारी सदस्य के रूप में 8 लोगों का निर्विरोध चयन हुआ।
प्रमुख रुप से राम अजोर यादव, राजन प्रजापति, जग नारायण लाल विश्वकर्मा, रवि प्रकाश मिश्र, आदि निर्वाचित हुए सभी सदस्यों ने 2023 में रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा को मजबूती प्रदान करने की बात पर बल दिया।