सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, पनियरा: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 इम्तियाज अहमद मय हमराह रात्रि गस्त व देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना के आधार पर मु.अ.सं. 13/2021 धारा-401 भा.द.वि व 26 वन अधि0 के वांछित अभियुक्त कुद्दुश पुत्र बसल्ली निवासी बरियापुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज को बभनौली से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. कुद्दुश पुत्र बसल्ली निवासी बरियापुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- उ0नि0 इम्तियाज अहमद थाना पनियरा जनपद महराजगंज।
2- हे0का0 गौराशंकर मल्ल थाना पनियरा जनपद महराजगंज।