डीबीएस न्यूज, नौतनवां: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त द्वारा गुरुवार को नगर के गायत्री मंदिर में मकर संक्रांति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस सुअवसर पर श्री राम खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम से पूर्व संघ की शाखा लगाकर भगवा ध्वज को नमन किया गया।
संघ की शाखा का संचालन स्वयंसेवक विवेक आर्य ने किया।इस मौके पर जिला सह संचालक नौतनवां निशीथ नाथ पांडे द्वारा स्वयं सेवकों काे मानसिक विकास के लिए बौद्धिक कार्यक्रम में मकर संक्रांति के महत्वता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि संघ द्वारा मनाए जा रहे छह उत्सवों में एक उत्सव मकर संक्रांति के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है, तो उस वक्त के संक्रमण काल को ही मकर संक्रांति के रूप में पूरा देश मनाता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि लोगों के बीच समरसता का भाव जगे और हिदू संस्कृति के अनुसार इस उत्सव में दान का बहुत बड़ा महत्व होता है। मकर संक्राति पर्व बिखरे समाज को जोड़ने का संदेश देता हैं।
मौके पर प्रधानाचार्य जन्मेजय सिंह, त्रिलोकी नाथ वर्मा, अजय अग्रहरि, राधेश्याम सिंह, डॉक्टर अतुल चंद्र त्रिपाठी, सीताराम लोहिया, सविता गुरुंग, विजेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, नीरज जायसवाल, देव प्रकाश अग्रहरि, सुनील श्रीवास्तव, संदीप सिंह, उमाशंकर मद्धेशिया सहित दर्जनों स्वयं सेवक उपस्थित थे।