रिपोर्ट-अजय प्रकाश
डीबीएस न्यूज़, लक्ष्मीपुर: ग्राम जंगल गुलरिहा में मोतीसागर पोखरे में मछली जिलाया गया है जिसमे मछली मारने के दौरान दो मगरमच्छ पाए गये जिसकी सुचना वन विभाग को दिया गया वन विभाग के सहयोग से और स्थानीय लोगो एवं मछुआरो के द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।वन विभाग ने इन मगरमच्छो को नदी में छोड़ने ले गये।
बता दे की मोतीसागर पोखरा जिसमे व्यपार के लिए मछली जिलाई जाती है, आज सुबह जब मछली मारने मछुआरों ने मछली पकड़ने गए तो उसमे दो मगरमच्छ दिखाई दिए जिससे मछुआरो ने मगरमच्छ को पकड़ कर वन अधिकारी को सौप दिए। जिसे रेस्क्यु कर नदी में छोड़ दिया गया।