सन्तोष कुमार की रिपोर्ट….
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाक- 22.05.2021 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-220/2021 धारा 307,504,506 भा0द0वि0 व 3(2)5एस0 सी0एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यप्रकाश पुत्र विजयनरायन प्रजापति ग्राम कृतपिपरा उम्र 22 वर्ष थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सत्यप्रकाश पुत्र विजयनरायन प्रजापति ग्राम कृतपिपरा उम्र 22 वर्ष थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 हेमचन्द चतुर्वेदी थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज।
2.का0 मितेश यादव थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज।