रिपोर्ट- अजय कुमार विश्वकर्मा
डीबीएस न्यूज, नौतनवां/ महराजगंज: जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली लड़की शादी के ठीक दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया हैं।
यह घटना क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ आपको बता दे कि कोल्हूई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की का गांव के ही एक शादीशुदा लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की के घर वालों को इस बात का पता नही थी। इस लड़की के घर वालों ने लड़की की शादी भी तय कर दिया था, सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी लेकिन शादी के दो दिन पहले ही लड़की गांव के ही एक प्रेमी लड़के के साथ फरार हो गयी।
इधर जहाँ लड़की की शादी तय हुआ था वहा पर भी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन जब इस बात का पता लड़के वाले के घर लगा तो वे शादी करने से इनकार कर दिए। उनका कहना हैं कि यदि वह घर आएगी तो उसे पनाह नहीं दी जाएगी।
वहीं प्रेमी युवक पहले से ही शादीशुदा था। और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। गर्भवती पत्नी अपने पति के दूसरी शादी करने देने के लिए कत्तई मंजूर नही है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कोल्हूई दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है प्रेमी प्रेमिका को थाने पर बैठाया गया है मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है तहरीर मिली तो आवश्यक विधिक कार्यवाही की जागेगी।
यह भी देखें-
Comments 1