रिपोर्ट- मनीत कुमार पांडेय
डीबीएस न्यूज, लखीमपुर खीरी: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 7 जनवरी की शाम पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ की 488 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसमें जनपद लखीमपुर खीरी के मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना की तीन करोड़ की लागत वाली छह पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण, 297.01 लाख लागत वाली इंदिरा मनोरंजन पार्क के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास भी शामिल है।
इस लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद खीरी के कलेक्ट्रेट सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधायक सदर योगेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल सिंह व एडीएम संजय सिंह जुड़े। बताते चलें कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 06 पर्यटन विकास कार्यदाई संस्था उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने पूर्ण किए। वहीं इंदिरा मनोरंजन पार्क के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण कार्य हेतु सीएंडडीएस उप्र, जल निगम लखनऊ नामित है।
इनका हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत परियोजना लागत 50-50 लाख के लागत के श्रीनगर स्थित देवकली तीर्थ स्थल का पर्यटन विकास, ग्राम सभा नया गांव स्थित पौराणिक स्थल मढ़िया घाट कस्ता का पर्यटन विकास, सेठ घाट मंदिर का सौंदर्यकरण का पर्यटन विकास, गोला स्थित टेड़ेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास, बाबा जंगली नाथ मंदिर मोहम्मदी का पर्यटन विकास ग्राम सभा सिमरिया में स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर धौराहरा स्थल का पर्यटन विकास।
इसका हुआ शिलान्यास
परियोजना लागत 297.01 लाख से इंदिरा मनोरंजन पार्क के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य।