डीबीएस न्यूज, नौतनवां: यह कहा जाता है दान एक देव कृत्य है। यह लिखना यहाँ इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि नौतनवां तहसील क्षेत्र के पुरैनिया के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतनिधि विनय मिश्र ने अपने ग्राम सभा मे गरीब कन्याओं की विवाह में आवश्यक सामग्री दान कर एक नेक कार्य किया है।
नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि विनय मिश्रा ने गांव में 12 सिलाई मशीन गरीब परिवारों में वितरित किया।
सिलाई मशीन देकर विनय मिश्रा ने बताया कि गरीब महिलाओ और लड़कियों को सिलाई मशीन देने का उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार के लिए सशक्त और मजबूत बनाना है। ताकि वह इस कोरोना काल मे अपने जीविका को बढ़ा सकें।
सिलाई मशीन पाने वाली रोशनी पुत्री संजय चौधरी, शशि शर्मा पुत्री गुड्डू शर्मा, अर्चना चौरसिया पुत्री विनोद चौरसिया, रश्मि भारती पुत्री मुन्नू भरती आदि ने बताया कि इससे जंहा हमारे प्रतिभा का विकास होगा वहीं यह हमें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।
मशीन वितरण के दौरान रामदीन भारती, भोला यादव, विनोद चौरसिया, गुलाब विश्वकर्मा, मुनिराम प्रजापति, राजेंद्र, राजमन यादव, बीडीसी राकेश यादव ,बृजेश यादव, पूर्व प्रधान मन्तु भरती, रामभहाल भारती, ग्राम सभा सदस्य सन्दीप भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी देखें-