सन्तोष कुमार की रिपोर्ट….
डीबीएस न्यूज़, कोल्हुई: जनवाद महराजगंज फरेन्दा के क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे द्वारा थाना कोल्हुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर में व बैरिक, मैस में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, थाना परिसर में साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। थाना कोल्हुई के अभिलेखों के निरीक्षण में पायी गयी कमियों को प्रभारी निरीक्षक दिलीप शुक्ला को तत्काल दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा बीट पुलिस अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर उनको बीट व्यवस्था प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही सभी विवेचकों के विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।