डीबीएस न्यूज, महराजगंज: कल शनिवार को जिला नोडल अधिकारी बनाये गए अपर मुख्य सचिव IAS राजन शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर रतनपुर चिकित्साधिकारी डॉ अमित गौतम को कड़ी फटकार लगाई, वहीं परिसर में गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई।
डीबीएस न्यूज संवाददाता ने उनसे कुछ प्रश्न किये जिसका उन्होंने इस तरह से उत्तर दिया-
प्रश्न- नौतनवां क्षेत्र का अपने दौरा किया है, इसका क्या उद्देश्य है?
उत्तर- डीबीएस न्यूज माइक आईडी पर बोलते हुए IAS राजन शुक्ल ने कहा कि नौतनवा क्षेत्र में कोविड महामारी के प्रसार की रोकथाम और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से नौतनवां सीएचसी, सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण किया गया है। इसके लिए सभी अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर भी कार्य की जा रही है।
प्रश्न- नौतनवां में #नौतनवां_मांगे_कोविड_अस्पताल बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा था, जनहित में इसपर क्या किया गया है?
उत्तर– नौतनवां, जिलामुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र है इसलिये यहां स्वास्थ्य सुविधाएं उच्च स्तरीय होना बहुत आवश्यक हैं। नौतनवां सीएचसी पर दो वार्ड को कोविड वार्ड में तब्दील किया गया है। दोनों वार्डो में कुल 8 बेड को विशेष रूप से कोविड वार्ड के लिए आरक्षित किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि कोविड के संदेह पर एक मरीज को भर्ती किया गया था। और उसे ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की सहायता से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
प्रश्न- आज सांसद पंकज चौधरी की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर आपके साथ बैठक हुई हैं, जिसमे सांसद ने जनपद के सभी विकास खंड में कोविड अस्पताल बनाये जाने की बात रखी है, इसपर क्या निर्णय लिया गया है?
उत्तर– जनपद के सभी विकासखंड पर सीएचसी में बेड उपलब्ध रहती है। वहां ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध रहती है। यदि कोई मरीज कोविड सस्पेक्टेड लगता है तो उसे कंसेंट्रेटर की मदद से ऑक्सीजन दी जाती हैं। इसके अतिरिक्त धीरे धीरे उच्चीकरण की कार्यवाही जारी है। उच्चीकृत एक लंबी प्रक्रिया हैं। क्योंकि वृहद डिटेल टाइप की मशीनें बाजार में भी उपलब्ध नही है। जल्द से जल्द उच्चीकरण कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
प्रश्न- रतनपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित गौतम संतोषजनक उत्तर नही देते है, पत्रकारों का फ़ोन रिसीव नही करते है, और टालमटोल करते है?
उत्तर– यह गलत है, ऐसी कोई बात नही होनी चाहिए, CMO महराजगंज को मैं बोलता हूं इसे देख लें, आगे से ऐसी कोई बात न हो।
आपको बता दें कि बीते 9 और 10 मई को डीबीएस न्यूज ने प्रमुखता से हैशटैग नौतनवां मांगे कोविड अस्पताल की मुहिम को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीबीएस न्यूज ने जनता की आवाज को जिम्मेदारो तक पहुचाया था। जिससे आज आप देख सकते है कि नौतनवां में कोविड के लिए 8 बेड ऑक्सीजन की सुविधा के साथ आरक्षित कर दिए गए है। वहीं नोडल अधिकारी के मुताबिक नौतनवां सीएचसी को और भी उचिकृत्य सुविधा युक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
डीबीएस न्यूज के खबर चलाने के बाद बीते शुक्रवार को सांसद पंकज चौधरी के पहल पर जिला मुख्यालय से नौतनवां और अड्डा बाजार सहित जनपद में छः स्थानों पर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेजवाया गया था। ताकि लोगो को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। और नौतनवां में मरीजों को इस कंसंट्रेटर का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है।
इस दौरान महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, सीओ नौतनवा कोमल कुमार मिश्रा, रतनपुर MOIC डॉ अमित राव गौतम, नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, नौतनवां सीएचसी डॉ अशोक चौधरी, डॉ राजीव शर्मा, BPM हरिनाथ यादव, BCPM मुदिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।