सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के तहसील फरेंदा के उपजिलाधिकारी राजेश जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने शनिवार को थाना बृजमनगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे जहां दोनो अधिकारियों ने फरियादियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली करने पर क्षम्य नहीं होगी। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज कुल 6 मामले आये थे जिसमें 1 मामले का निस्तारण कर दिया गया तथा अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम गयी हुई है।
इस दौरान उप निरीक्षक अनघ कुमार यादव, राजेश सिंह, का.शिवेन्द्र शाही, सुशील उपाध्याय,राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक जगदीश लाल श्रीवास्तव लेखपाल अशोक कुमार मिश्रा, विश्वनाथ गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, राधेश्याम, रोमेश पाण्डेय, श्रीनिवास मौर्य, दिनेशचन्द्र उपाध्याय व चकबन्दी कानूनगो सुरेश सिंह, राजस्व व चकबन्दी लेखपाल के साथ पुलसकर्मी और फरियादी मौजूद रहे।