• Home
  • दुनिया
  • देश
  • महाराजगंज
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • About
Thursday, October 16, 2025
[gtranslate]
DBS News
Advertisement
  • Home
  • दुनिया
  • देश
  • महाराजगंज
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • About
  • इलाहाबाद
  • आजमगढ़
  • बलिया
  • बस्ती
  • भदोही
  • चंदौली
  • देवरिया
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • जौनपुर
  • कुशीनगर
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • प्रतापगढ़
  • सिद्धार्थ नगर
  • सोनभद्र
  • वाराणसी
  • फैज़ाबाद
  • संतकबीरनगर
  • गोंडा
No Result
View All Result
  • Home
  • दुनिया
  • देश
  • महाराजगंज
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • About
  • इलाहाबाद
  • आजमगढ़
  • बलिया
  • बस्ती
  • भदोही
  • चंदौली
  • देवरिया
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • जौनपुर
  • कुशीनगर
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • प्रतापगढ़
  • सिद्धार्थ नगर
  • सोनभद्र
  • वाराणसी
  • फैज़ाबाद
  • संतकबीरनगर
  • गोंडा
No Result
View All Result
DBS News
No Result
View All Result

नेपाल मे माउन्ट एवरेस्ट से क्यों मुंह मोड़ रहे हैं नेपाली शेरपा? बच्चों को बता रहे- ‘मुझे कोई भविष्य नहीं दिखता

DBS NEWS TEAM by DBS NEWS TEAM
May 9, 2023
in बार्डर स्पेसल
0
नेपाल मे माउन्ट एवरेस्ट से क्यों मुंह मोड़ रहे हैं नेपाली शेरपा? बच्चों को बता रहे- ‘मुझे कोई भविष्य नहीं दिखता
Spread the love

रिपोर्टर रतन गुप्ता सोनौली बॉर्डर नेपाल 9/5/2023

डीबीएस न्यूज, सोनौली: नेपाल मे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई नेपाली शेरपा के बिना बहुत मुश्किल है। लेकिन, अब ये शेरपा अपने बच्चों को इस पेशे में नहीं आने दे रहे। इसकी खास वजह है।

माउंट एवरेस्ट और शेरपा दशकों से एक-दूसरे के करीबी माने जाते रहे हैं। लेकिन, लग रहा है कि वर्षों में तैयार हुआ यह रिश्ता टूटने की कगार पर है। जबकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर्वतारोहण सीजन में ही करीब 900 पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं और इनमें से अधिकांश को सहायता के लिए नेपाली गाइड या शेरपा की ही आवश्यकता पड़ेगी।

शेरपा के पेशे से मुंह मोड़ रहे हैं नेपाली गाइड
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई में मदद के लिए मशहूर हो चुके नेपाली गाइड कामी रीता शेरपा नहीं चाहते कि उनका 24 वर्षीय बेटा लक्पा तेनजिंग उनके पेशे को आगे बढ़ाए। कामी के नाम दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई का रिकॉर्ड है।

‘मुझे कोई भविष्य नहीं दिखता’
2021 के आखिरी दिनों की बात है। एक दिन वह अपने बेटे को एवरेस्ट की चोटी के ठीक नीचे ले गए और उसे बताया कि उनके लिए यह चोटी कितनी नजदीक है। लेकिन, शेरपा ने अपने बेटे से कहा कि ‘मुझे (इसमें अब) कोई भविष्य नहीं दिखता।’ उन्होंने उससे कहा कि ‘यह एक संघर्ष है’

पुश्तैनी रोजगार रहा है शेरपा का काम
शेरपा का पेशा ऐसा रहा है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता आया है। लेकिन, बढ़ते जोखिमों की वजह से शेरपा परिवारों ने इस पुश्तैनी रोजगार से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। यह किसी एक शेरपा परिवार की बात नहीं है। यह भावना तेजी से बढ़ती जा रही है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोहियों को गाइड करने में खतरे ही खतरे हैं।

जान हथेली पर लेकर चलते हैं शेरपा
यह ऐसा पेशा है, जिसमें हमेशा गिरने का खतरा रहता है। एवलांच की घटनाओं का कोई ठिकाना नहीं है और ऊपर से मौसम की अप्रत्याशित घटनाओं ने दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ाई हुई है। यहां पर्वतारोहण का रिकॉर्ड रखने वाली संस्था हिमालयन डेटाबेस के मुताबिक पिछली शताब्दी में इस दौरान 315 मौतें हुई हैं, उनमें करीब एक-तिहाई शेरपा गाइड की हुई हैं।

पिछले महीने भी तीन शेरपाओं की हुई मौत
पिछले महीने ही एवरेस्ट बेस कैंप के पास एक ग्लेशियर से छूटे बर्फ की एक चट्टान की चपेट में आकर तीन शेरपाओं की मौत हो गई। दिक्कत ये भी है कि जान जोखिम में होने के बावजूद सिर्फ उन्हीं शेरपाओं की कमाई बहुत ज्यादा अच्छी होती है, जो अपनी कामयाबी बार-बार साबित कर चुके हैं। बाकियों के लिए यह सालाना करीब 4 हजार डॉलर के आसपास रहती है।

वित्तीय सुरक्षा की खास गारंटी नहीं मिलती
वैसे, शेरपा नई पीढ़ी को इस धंधे में नहीं लाना चाहते इसकी मुख्य वजह दूसरी है। अगर एक गाइड पर्वतारोहण के दौरान अपंग हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है तो उसके परिवार की सुरक्षा के लिए खास व्यस्था नहीं है। बीमा है, लेकिन इससे इतना नहीं मिलता कि परिवार को वित्तीय तौर पर सुरक्षित कर दिया जाए। कल्याणकारी फंड के वादे ही हुए हैं, यह सुविधा उन्हें उपलब्ध नहीं हो सकी है। जबकि, नेपाल सरकार के राजस्व के वे बहुत बड़े जरिया हैं।

नेपाल मे कई शेरपा अपना रहे हैं दूसरा रोजगार
कई शेरपाओं ने पहाड़ को छोड़कर विदेशों की ओर कूच कर लिया है। कुछ ने नेपाल में ही दूसरे रोजगार तलाश लिए हैं। काजी शेरपा नाम के एक गाइड ने 8 साल तक यह काम करने के बाद 2016 में इस पेशे को छोड़कर सिक्योरिटी गार्ड का धंधा अपना लिया। वे कहते हैं, ‘मैं मुश्किल से पाले गए अपने बच्चों को माउंटेन गाइड वाला वही जोखिम से भरा रोजगार अपनाने को नहीं कहूंगा।’

शेरपागीरी छोड़ने वालों की बढ़ रही है संख्या
वे 2014 में आए एक ऐसे एवलांच में बच गए थे, जिसमें 16 शेरपाओं की मौत हो गई थी। इसे माउंट एवरेस्ट के सबसे खतरनाक तबाही में से गिना जाता है। इसी तरह से 63 वर्षीय अपा शेरपा भी हैं। 2018 में कामी रीता से पहले सबसे ज्यादा एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था।

हिमालय से जुड़े दूसरे काम में भी बढ़ी दिलचस्पी
वह 2006 में अमेरिका चले गए और परिवार के साथ वहीं बस गए। उनके बड़े बेटे तेंजिंग का कहना है, ‘यह सब शिक्षा के लिए किया गया है।’ वे एक बायोटेक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। कामी रीता के बेटे लक्पा का कहना है कि मेरे माता-पिता दोनों शिक्षा से वंचित थे, इसलिए पहाडों में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन, वह टूरिज्म मैनेजमेंट कर रहे है। वह, लैंडस्केप फोटोग्राफर बनना चाहते है। उनके मुताबिक,’इससे मैं पहाड़ों के नजदीक रहूंगा, लेकिन उससे एक दूरी रहेगी।

Previous Post

सोनौली बॉर्डर पर निगरानी तेज अवैध रोहिंग्याओं के खिलाफ यूपी ATS का बड़ा अभियान, भारतीय दलाल विमल मियां समेत 8 गिरफ्तार

Next Post

नेपाल के मनकामना मंदिर में भारत से आए श्रद्धालुओं को नेपाली युवको ने डन्डो से पीट 5 लोगो को किया लहूलुहान

Next Post
नेपाल के मनकामना मंदिर में भारत से आए श्रद्धालुओं को नेपाली युवको ने डन्डो से पीट 5 लोगो को किया लहूलुहान

नेपाल के मनकामना मंदिर में भारत से आए श्रद्धालुओं को नेपाली युवको ने डन्डो से पीट 5 लोगो को किया लहूलुहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • नही मिल पा रहा भारतीय मालवाहक ट्रको को नेपाल में प्रवेश, सीमा पर छ किमी पहुचा जाम एक सप्ताह से फसे है ट्रक चालक
  • 54 लीटर धरेलू देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार सोनौली
  • नही रहे ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी बृजमोहन भाई, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 22 बोरी विदेशी मक्का बरामद सीज
  • पीएम श्री पीएस परसामलिक की एक दिन की प्रिंसिपल बनी गुड़िया
  • सोनौली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
  • सोनौली: स्कूल चलो अभियान के तहत किया जागरूक
  • सोनौली बॉर्डर पर दोनों देशों के सैनिकों ने की साफ सफाई
  • अवैध ड्रोन के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, लंदन से पहुचा दिल्ली और नेपाल जाने के दौरान बरामद
  • 22 ग्राम सभा के प्रधानों को योजनाओं की दी गयी जानकारी
  • मुगलिंग नारायण घाट में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी नेपाल पुलिस
  • एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान के तरह ग्रामीणों को किया जागरूक
  • नौतनवा के माँ बनैलिया माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ 
  • अड्डा बाजार में दिनदहाड़े मुर्गी फार्म में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक खाताधारक के नॉमिनी को दो लाख का चेक
  • नेपाल प्रशासन ने यात्रा को लेकर जारी की एडवाइजरी
  • रतनपुर ब्लॉक परिसर मे एसएसबी ने मनाया गया आयुर्वेद दिवस
  • मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग अनिश्चित काल के लिए बंद
  • शारदीय नवरात्रि को लेकर सोनौली सीमा पर पुलिस सतर्क
  • अवैध ड्रग्स के साथ 2 लोग गिरफ्तार
  • मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
  • नवरात्रि पर्व पर लेहड़ा मंदिर का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधा को चाक चौबंद कराने के निर्देश
  • तीसरे दिन भी नही खुला मुग्लिंग-नारायणगढ़ सड़क खंड
  • सोनौली। एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Swift News

Sociosqu integer a eros et tempus quisque lacinia fusce himenaeos, bibendum eleifend curabitur diam pellentesque turpis taciti cursus nascetur, dictumst natoque placerat penatibus odio velit sociis habitant. Eros hac duis ornare ligula maecenas lacus congue a placerat, sociis cras sed hendrerit fringilla iaculis ridiculus dis curae risus, penatibus varius fames malesuada integer nulla massa sociosqu.

Browse by Category

  • इटावा
  • इलाहाबाद
  • उत्तर प्रदेश
  • करनाल
  • कानपुर
  • कुशीनगर
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • जालौन
  • जोतिष
  • जौनपुर
  • ज्योतिष
  • दिल्ली
  • दुनिया
  • देवरिया
  • देश
  • धर्म
  • नूह
  • नेपाल
  • पानीपत
  • प्रतापगढ़
  • फैजाबाद
  • बढ़नी
  • बंदायू
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बार्डर स्पेसल
  • भदोही
  • मऊ
  • महाराजगंज
  • महाराष्ट्र
  • मुम्बई उपनगरीय
  • मेवात
  • यमुनानगर
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • शिक्षा
  • श्रावस्ती
  • संतकबीरनगर
  • सिद्धार्थ नगर
  • सुल्तानपुर
  • सुल्तानपुर
  • हरियाणा
  • हाथरस

Recent Posts

  • नही मिल पा रहा भारतीय मालवाहक ट्रको को नेपाल में प्रवेश, सीमा पर छ किमी पहुचा जाम एक सप्ताह से फसे है ट्रक चालक
  • 54 लीटर धरेलू देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार सोनौली
  • नही रहे ब्रह्माकुमारीज़ के महासचिव राजयोगी बृजमोहन भाई, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 22 बोरी विदेशी मक्का बरामद सीज
  • पीएम श्री पीएस परसामलिक की एक दिन की प्रिंसिपल बनी गुड़िया
  • Home
  • About
  • Blog
  • Contact

© 2018 DBS News. All Right Reserved. Design and Developed by Jipra Technology

[google-translator]
No Result
View All Result
  • Home
  • About
  • दुनिया
  • देश
  • नेपाल
  • बार्डर स्पेसल
  • वीडियो
  • सुल्तानपुर

© 2018 DBS News. All Right Reserved. Design and Developed by Jipra Technology

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
[News-Ticker]