
डीबीएस न्यूज, महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘डी’ समवाय पतलहवा में सीमावर्ती क्षेत्र की 15 युवतियों के लिए 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 10 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने किया।



