डीबीएस न्यूज, खनुवा: ग्राम सभा हरदी डाली के पंचायत भवन पर में चल रहे रामकथा के अंतिम दिन प्रभु श्री रामचंद्र के राज्य तिलक के साथ समापन किया गया। लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला।
कथास्थल पर काफी भीड़ मौजूद रही। सभी राम भक्तों ने भगवान के राजतिलक के झाँकी को अपने मन मंदिर में समाया।
आज की कथा माता सीता के हरण से शुरू होकर जटायु के द्वारा माता को छुड़ाने का प्रयास, भगवान द्वारा हनुमान को सीता का पता लगाने भेजा जाना, और लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ मर्दन के साथ रावण का पतन करने के बाद भगवान ने विभीषण को लंका का राज्य सौंप कर माता सीता को लेकर अयोध्या लौट आए जहां पर अयोध्या वासियों ने दीपावली जलाई और खुशियां मनाएं। उसके बाद भगवान का राज तिलक करने के बाद रामायण कथा का समापन किया गया। और कल सुबह 9:00 बजे यानी दिनांक 28/8/2022 दिन रविवार को हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें सभी ग्रामवासी सहयोगी होंगे।
गौरतलब हैं कि कथा समाप्ति के 10 मिनट बाद ही भगवान किसानों की दशा पर तरस खाकर पूरी रात बारिश किए जिससे खेतों की मेड़ तक बराबर पानी भर गया किसानों का मन प्रसन्न हो गया। जिसके लिए उन्होंने दान दिया था वह उनका दान सफल हो गया। भगवान ने सबकी सुन ली और हमारे क्षेत्र में जबरदस्त बारिश करा दी। जिस की ताक में आज 3 महीने से लोग गर्मी से जूझ रहे थे।
बारिश के लिए तरस रहे थे। बारिश आज रामायण कथा संपन्न होने के बाद आई कथा के समापन में ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी जिनके नेतृत्व में यह रामकथा का आयोजन किया जा रहा था उनको आपातस्थिति में बाहर जाने की वजह से उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में मुख्य यजमान के रूप में बैठे राजकुमार गौंड और उनकी पत्नी कुसुमलता के द्वारा रामायण कथा के सभी उत्साही और जागरूक सदस्यों को सम्मान दिलाया गया।
जिसमें मुख्य रुप से राज कुमार गौड़ द्वारा डॉ अजय पाठक, शिव पूजन मिश्रा, प्रमोद पासवान, लाल बहादुर यादव, रामकिशन अग्रहरी, श्रवण कुमार, बेचन और गवर्नर, चंद्रशेखर यादव,उमेश साहनी,रविंद्र मिश्रा, मक्खन लाल मद्धेशिया,देश दीपक पाठक,अनीता पासवान,डॉक्टर अंजली विश्वास,सुमन यादव, आज इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गौंड के द्वारा रामनामी गमछा गले में डाल कर स्वागत और सम्मान किया गया।
सभी ग्राम वासियों ने खूब दान किया जिससे सभी अयोध्या से आए हुए ब्राह्मण प्रसन्नतापूर्वक आशीर्वाद देते हुए गदगद दिखे और भगवान से प्रार्थना करते रहे कि बारिश हो और पूरी रात जोरदार बारिश होती रही जिससे किसान काफी खुश है।