डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने नौतनवां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश यादव को एक मामले में तलब कर 3 दिनों के अंदर आख्या मांगी है।
दरअसल मामला है कि ग्राम कौलही निवासी आराधना गुप्ता व वार्ड नं 18 जानकीनगर निवासी अनुष्का मद्धेशिया ने बीते 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख शिकायत की थी कि वह कक्षा 9 से ही नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां विद्यालय में पढ रही हैं। और जब वह स्कूल में 17 नवम्बर 2022 को अर्धवार्षिक परीक्षा देने गई उसे स्कूल में परीक्षा देने नही दिया गया। स्कूल वालो का कहना है कि दोनो बच्चियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
जबकि दोनों बच्चियों के कहना है कि उन्होंने हर माह का फीस भी जमा कराया हैं और रेजिस्ट्रेशन भी कराया है। अगर उनको परीक्षा देने को नही मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगी।
इस शिकायत के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने 24 दिसंबर तक प्रधानाचार्य जगदीश यादव से आख्या मांगी है।
नौतनवां: नायब तहसीलदार को गाली देने का आरोप, बार एशोसिएशन और तहसील प्रशासन आमने सामने, हंगामा
https://youtu.be/ND7nv1s7-0E


