डीबीएस न्यूज, महराजगंज: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग प्रोबेसन कार्यालय महराजगंज के तत्वाधान में सी.पी.एस. कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सी. डब्लू. सी. अध्यक्ष श्याम सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया और देश के लिए अमूल्य बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं अन्य को बैज लगाकर सम्मानित किया।
इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, सी डब्लू सी अध्यक्ष श्याम सिंह, सदस्य अनुपम श्रीवास्तव व आनंद मोहन लाल श्रीवास्तव, जिला समन्वयक संजा देवी महिला शक्ति केंद्र, किशोर न्यायबोर्ड से सदस्या उमा उपाध्याय, संगीता चौरसिया, सुनील मिश्रा, बाल संरक्षण इकाई से गुड्डी शर्मा, हरि प्रसाद, सिद्धार्थ पांडेय, संतोष उपाध्याय, अजीत गिरी आदि उपस्थित रहे।