डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नगर में बाइक चोरी की घटनाएं आपको गाहे-बगाहे सुनाई देते होंगे। ये बेखौफ चोर मौका देख बाइक झट से इधर से उधर कर दे रहे है।
ताजा मामला कल शाम का ही है जहां नगर के व्यस्त अस्पताल चौराहे पर स्थित महिला अस्पताल में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल परिसर में गनवरियाँ निवासी अनिल मिस्त्री रोज की तरह अपनी लाल रंग की हीरो HF डीलक्स UP 56 AA 6962 बाइक कल भी खड़ा किया था। जब शाम को काम खत्म होने के बाद बाइक लेने गया तो देखा बाइक गायब थी। मौके पर 112 नम्बर डायल कर पुलिस को भी सूचना दिया। मौके पहुंच कर पुलिस पूछताछ में जुट गई।
तभी कूछ देर बाद छान बीन करने पर युवक को अपनी बाइक कस्टम ऑफिस पेट्रोल पंप के समीप लावारिस पड़ी मिली। मिस्त्री ने बताया कि बाइक में तेल नही था। चोर तेल खत्म होने की वजह से बाइक बीच रास्ते मे ही छोड़ के भाग गए होंगे।
गौरतलब है कि पहले भी यहां से कई बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। कहीं न कहीं यह कहने से मना नही किया जा सकता है कि चोरों में पुलिस का खौफ कम है और पुलिस चोरी के लिए बेखौफ है।
वहीं आसपास के लोगो के मुताबिक कस्बे के भीड़ भाड़ वाले स्थानों से ही ऐसी घटनाएं ज्यादा घटित होती है। यहां पुलिसिया गस्त होनी चाहिए ताकि असामाजिक और आपराधिक तत्वो में खौफ पैदा हो सके।


