डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: आज सोमवार को दोपहर महाराजगंज बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ नौतनवा नगर पहुंचे।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने पहले नगर के भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया उसके बाद नगर भ्रमण पर निकले।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना गिनाने के लिए नौतनवा नगर में घूम घूम कर व्यापारियों से मिले। उनके साथ भारी संख्या में नौतनवा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नगर में तमाम व्यापारियों के वहां जाकर पूर्व जिलाध्यक्ष ने बैठकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और आगामी 2024 में भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने महासंपर्क अभियान के अंतर्गत ‘संपर्क से समर्थन’ तक कार्यक्रम में भाजपा के बहुआयामी मुद्दों को भी गिनाया।
इस दौरान मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरी, बच्चूलाल चौरसिया, बृजेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दुर्गा मद्धेशिया, उमेश जायसवाल, विजय उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, रतन गुप्ता, रवि मोदनवाल, प्रवीण त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, गौरी शंकर जायसवाल, समर अग्रहरि, दुर्गेश वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


