डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: जनपद के नौतनवां ब्लॉक में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में अलग-अलग धर्मों के 89 जोड़े एक-दूजे के हुए।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी नौतनवां बीडीओ अमरनाथ पांडेय को सौंपी गई थी। सकुशल नवदम्पति का विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।
इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहाँ की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सरकार ने समूहिक विवाह योजना से आम जन के ऊपर से शादी की बोझ को हटाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार का हर कार्य जनहित और जनकल्याणकारी होता है। मंच संचालन भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने किया।
यहां कुल 88 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें नौतनवा ब्लाक से 64 व लक्ष्मीपुर ब्लाक से 24 लोगों ने शादी कराई। हिन्दू धर्म के 44 जोड़ों की शादी पंडित रामरतन शुक्ल ने बौद्ध धर्म के 25 जोड़ों की शादी भन्ते महिपाल ने व इस्लाम धर्म के 6 जोड़ों की शादी काजी अब्दुल हमीद नरकटहा, रेहानुल्लाह बनवाटारी ने विधि विधान के साथ कराया।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये आवंटित की है। जिसमे 35 हजार सीधे दंपत्ति के खाते में भेज दिया गया है। वहीं 10 हजार का दम्पतियों को समान दिया गया है। और 6 हजार रुपये से टेंट, जलपान, आदि आयोजन किये गए है। इस अवसर पर सभी 89 जोड़ों को साड़ी, चुनरी, पायल, बिछिया, मेकअप किट समेत आदि सामान उपहार स्वरूप दिए गए। उन्हें प्रमाण पत्र भी सौपें गए।
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पंडाल में सभी जोड़ों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवदंपतियों को सुखमय जीवन का आशीष दिया। समारोह की व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप पांडेय, बृजेश मणि त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, राजू वर्मा, एडीओ पंचायत रामकृष्ण आदि लोग मौजूद रहे।