डीबीएस न्यूज, खनुवा: आज सोनौली कोतवाली अन्तर्गत खनुवा चौकी पर क्षेत्र के ग्राम सभा हरदी डाली, खनुवा, कैथवलिया उर्फ बरगदही व शेष फरेन्दा के ग्राम प्रधान व सभ्रांत व्यक्तियों के साथ चौकी प्रभारी रामरतन यादव ने बैठक की। जिसमें अपने अपने ग्राम पंचायतों में लक्ष्मी पूजन (दीपावली) पर्व पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए ब्रीफ किया। साथ ही पर्व त्यौहार पर अराजकता फ़ैलाने वाले व्यक्ति पर निगाह रखने और पुलिस को जानकारी देते रहने की बात की गई।
उक्त मौक़े पर ग्राम सभा हरदी डाली के ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी, ग्राम सभा खनुवा की महिला नेत्री ग्राम प्रधान आशा देवी, ग्राम प्रधान कैथवलिया उर्फ बरगदही के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम, रामरक्षा पाण्डेय, राजकुमार गौंड, जोखु प्रसाद, मक्खन लाल मद्देशिया आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।