डीबीएस न्यूज, नौतनवा: विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छोटी दीवाली पर नौतनवा नगर सहित विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। कई स्थानों पर विधायक ने लोगो को दीवाली की मिठाईयां और मोमबत्तियां भी बाँटी। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा नगर, सोनौली नगर पंचायत, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में दौरा कर लोगो को दीवाली की सुभकामनाये दी।
नौतनवा नगर में भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के कैम्प कार्यालय पर भी विधायक ने सैकड़ों महिलाओं पुरुषों में दीवाली की मिठाईयां और मोमबत्तियां वितरित किए। इस दौरान कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा नगर के उस्मान नगर बुद्ध मन्दिर पर मलीन बस्ती के लोगो में दिवाली की मिठाई वितरित किया। कार्यक्रम का आगाज तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान ने विधायक को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप सिंह, विजेंद्र श्रीवास्तव, वार्ड सभासद सुनील जाय0, राजकुमार सिंह, धनंजय शाहू, डॉ0 जय प्रकाश, प्रताप नारायण गौतम, श्रीराम प्रसाद, प्रदीप पाण्डेय, राहुल गौंड, दिलीप पाण्डेय, इंद्रजीत प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, मो0 इश्हाक, अशोक कुमार आदि महिला पुरुष उपस्थित रहे।
वहीं इसके अतिरिक्त सोनौली में भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी के कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोगो को दीवाली की मिठाईयां वितरित की और प्रकाश पर्व दीवाली की सुभकामनाये दिए।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के तिनकोनिया वनटांगिया में भी प्रकाशोत्सव दीपावली पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे, यहां विधायक ने सैकड़ों परिवारों का मुंह मीठा कराया। विधायक ने वनग्राम में उनकी समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के निपटाने के भरोशा दिलाया।
इस दौरान वनग्राम के पूर्व मुखिया जवाहर सोखा, भाजपा नेता हरिकेश चंद्र पाठक, बजरंगदल के जिला संयोजक सूरज, विहिप के ग्राम अध्यक्ष रामसजीवन, श्याममिलन, मनोज, वनग्राम के प्रमुख कार्यकर्ता राममिलन साहनी, प्रह्लाद, सदानंद, रामनारायण साहनी, शिवचरण साहनी, दिग्विजय पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष दिलीप चौधरी, राजेश यादव, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाउपाध्यक्ष परवेज अहमद, किसान मोर्चे के उपाध्यक्ष नियमतुल्लाह नेता, शहजाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।