डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज। बीते कई दिनों से नौतनवा तहसील क्षेत्र में अघोषित विधुत कटौती, लो बोल्टेज और विधुत फाल्ट पर जनता के फ़ोन न उठाने के विषय में कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें आ रही थी।
इसको लेकर लोग विधुत कार्यालय के चक्कर काट-काट कर परेशान हो गए तो क्षेत्र के लोगो ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से विधुत संकट के बारे में अवगत कराया। लोगो ने मांग किया कि जो शासन से निर्देश है कम से कम उन्हें उतनी विधुत सप्लाई तो मिलनी चाहिए। जबकि विधुत कर्मचारियों के मनमानी से आये दिन अघोषित कटौती की जा रही है।
जनता की शिकायत पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्र के नगर पंचायत सोनौली की एक दुकान पर विधुत अधिकारियों और जनता के साथ सीधा संवाद कराया।
स्पष्ट शब्दों में विधायक ने विधुत अधिकारियो को चेता दिया। कि अगर सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य नही करेंगे। जनता के कार्यो में लापरवाही करेंगे तो हटाये जाएंगे।
बीते दिन ही लापरवाही पर नौतनवा के एसडीओ रमेश सिंह और लक्ष्मीपुर के एसडीओ भुनेश प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा कर गोरखपुर मुख्य अभियंता कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया।
विधायक ने कहा कि कर्मचारी विधुत समस्याओं का तुरन्त निराकरण कराए। जनता के फ़ोन उठाये, उन्हें आधिकारिक रेस्पॉन्स दें। इस भीषण गर्मी में अलर्ट मोड पर रहे।
नौतनवा विधायक ने कहा कि अगर अभी भी विधुत व्यवस्था में लापरवाही सामने आई तो इसके बाद जेई को भी हटाया जाएगा। जनता के कार्यो में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नही है।