डीबीएस न्यूज, नौतनवां/ महराजगंज। घटना है आज सोमवार 1 जुलाई की। नौतनवां तहसील क्षेत्र के जमुहानी और सिरसिया मशर्की टोला इमिलिहवा के बीच सड़क पर 11 हजार हाइ वोल्टेज तार बीच सड़क में लटक रही है। ग्रामीणों का कहना है की तार को उठाने के लिए कई बार विधुत कर्मचारियों से गुहार लगाया लेकिन लापरवाह कर्मचारी कोई काम नही करना चाहते है। वे ग्रामीणों की दरख्वास्त को दो सालों से अनसुना कर रहे।
वहीं आज 1 जुलाई को सड़क के लगभग समीप लटकती हाईवोल्टेज तार के चपेट में 32 वर्षीय अतुल यादव पुत्र नागेंद्र यादव आ गया।
वह अपने खेत मे रोपाई हेतु बेहन रख कर बाइक से वापस आ ही रहा था तभी उसकी बाइक मिट्टी में अनियंत्रित होकर फिसल गई और उसका सिर नंगे तार में जाकर स्पर्श होगया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। यहां उनका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
अतुल के परिजनों ने किसी भी अनहोनी के लिए विधुत बिभाग को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना और विधुत कर्मचारियों के लापरवाही की शिकायत के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की है।
वीडियो खबर यहां देखें- https://www.facebook.com/profile.php?id=61555839268142&mibextid=ZbWKwL