रिपोर्ट- धीरज मद्धेशिया
डीबीएस न्यूज, सोनौली: मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर नेपाल की थ्री एनजलस संस्था ने की समानवय बैठक।
भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, बाल तस्करी रोकने के लिए नेपाल के एक होटल में दोनों देश की संस्थाओं ने बैठक कर की चर्चा जिसमें मुख्य रूप से भारत की मानव सेवा संस्थान, पूर्वांचल ग्रामीण संस्थान और नेपाल की थ्री एनजलस संस्था, माइती नेपाल संस्था के लोग मौजूद रहे।
मानव सेवा संस्थान से चन्द शेखर सिंह, महबूब आलम, किरन भारती, शालिना राईन, पूर्वांचल ग्रामीण संस्थान से पुष्पा चौधरी, सुनिल कुमार, नेपाल प्रहरी के इन्द्र बहादुर खत्री, कांस्टेबल अशोक भट्ट, थ्री एनजलस संस्था की मैनेजर के रूप में कार्यरत मामिला दुरूग ने कहा की हमारी संस्थान मानव तस्करी, बाल तस्करी रोकने के लिए निरंतर रूप से कार्य कर रहा है।