डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नौतनवां थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 4 फरियादियों ने फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे जिसमे से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
चार मामलों में से 2 राजस्व विभाग से और 2 मामले पुलिस से संबंधित थे। पुलिस से सम्बंधित मामलों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया वहीं राजस्व से सम्बंधित मामलों को सबन्धित अधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।
शनिवार को थाना परिसर में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। राजस्व मामलों को लेकर दो फरियादी बैरियाहवा से रुद्र देव मणि त्रिपाठी और ग्राम मुड़ली से अमरनाथ पटेल ने अपनी अपनी शिकायत लेकर नायब तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत हुए। शिकायतो को नायब तहसीलदार ने गम्भीरता से लेते हुए मौके पर जाकर पुलिस और सम्बंधित लेखपाल को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
आपको बता दें कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को प्रदेश के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है। थाना समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचकर जन समस्या सुनते हैं और समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान कराया जाता हैं।
एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि थाने व कार्यालय में बैठ कर भूमि विवाद से जुड़े मामलों को न सुलझाया जाए। मौके पर जाकर उनका समुचित निस्तारण करें, जिससे विवाद आगे न बढ़ने पाए। कहा कि राजस्व व पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।
इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सीओ अनुज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
नौतनवां एबी इंटरनेशनल बचपन स्कूल के एजुकार्निवाल कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी से कार्यक्रम के अंत तक अभिभावकों को जोड़े रखा