डीबीएस न्यूज, महराजगंज: कल गुरुवार को सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन एक स्थानीय होटल महराजगंज में किया गया। यह कार्यक्रम यूरोपियन यूनियन बार्नफोनडन तथा चाइल्ड फण्ड इंडिया के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरभि त्रिपाठी रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि “ महिलाएं आज घर से बाहर निकलकर यहाँ तक पहुंची हैं , यही उनके सशक्तिकरण का असली संकेतक है “ महिलाओं द्वारा किसान कंपनी बनाकर विभिन्न उद्यम के माध्यम से विकास करने की जो पहल की जा रहा है, वह निश्चित रूप से महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। बताया कि उनके द्वारा पशु क्रूरता को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया की हम जाने अन्जाने में जो पशुओ के साथ दुर्वयाहार करते हैं जो कि कानून की नजर में जुर्म है ।
महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक संजा देवी ने अपने उदबोधन में कहा कि नारी सम्मान, सुरक्षा व् स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का सञ्चालन किया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान को लेकर 1090, 181,1076 आदि टोल फ्री नंबर के माध्यम से महिलाओं के हक़ व् अधिकार को दिलाने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
विधि व् सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की महिलाओ को लेकर सर्कार द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रहीं हैं। साथ ही साथ महिलाओं को महिला हिंसा , घरेलु हिंसा से मुक्ति को लेकर विधि सहायता भी प्रदान किया जाता है ,जो महिला कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित है।
बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद ने बताया की महिलाये देवी इसलिए हैं कि उनके अन्दर सहनशीलता के साथ साथ सच्चाई के साथ लड़ने की ताकत भी होती है। सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ो कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है ,जो बेटा-बेटी के अंतर को कम करने में अपनी महती भूमिका अदा कर रही है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह ने बताया की हम बच्चो के अधिकार सरक्षण को लेकर कार्य करते हैं। हमारा मानना है की यदि महिलाएं जागरूक व सशक्त हो जाएँगी तो बाल संरक्षण में भी बेहतर योगदान होगा।
सृष्टि सेवा संस्थान की वरिष्ठ कार्यकर्ता विजया पाठक ने बताया कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए सबसे पहले उनको अपने परिवार से लड़ाई लेनी होगी तथा अपने स्वयं में भेदभाव को कम करने के लिए प्रयास करना होगा , तभी जेंडर भेदभाव को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम का सञ्चालन सुनील कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में नैना पटेल, अजय तिवारी , आदित्य,
अरविन्द, रेनू, मृणालिनी, आरती, मीरा, रम्पा, जुबैदा व अन्य लोग मौजूद रहे।