डीबीएस न्यूज, सोनौली बॉर्डर: गोरखपुर की पूर्व मेयर डा. सत्या पांडेय आज मंगलवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पहुंची। इस दौरान एसएसबी सहायक कमाण्डेन्ट राजू पायलेट ने जवानों के साथ उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। पूर्व मेयर ने सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली पर मां भारती के चित्र पर फूलमाला अर्पण कर तिलक लगाकर पूजन किया उसके बाद जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश की सुरक्षा करने के लिए आखिरी सांस तक लड़ने का वचन लिया। और जवानों के लंबी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की बच्चियों ने भी जवानों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र व राखी बांधा और उनके मस्तक पर तिलक लगाया। जिससे जवानों में विशेष उत्साह नजर आया और माहौल बेहद भावपूर्ण हो गया।
पूर्व मेयर ने कहा कि हमारे सैनिक भाई अपने परिवार को छोड़ , देश प्रेम की भावना से सीमा पर मुस्तैदी के साथ हमारी रक्षा करते हैं। हम जब सोते है तब ये जागते है इन्ही के बदौलत हमे अमन चैन और शांति और सुरक्षा मिलती है।
एसएसबी 22 वीं बटालियन के सहायक कमाण्डेन्ट राजू पायलेट ने कहा कि यह हमारे जवानों के लिए बेहद प्रेरणादायक पल है।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक उमेश सिंह नेगी, सह उपनिरीक्षक विमल चेतिया, उपनिरीक्षक महिला अंजलि, सह उपनिरीक्षक संचार गौतम कुमार, कमल कांत, तपन घोस आदि उपस्थित रहे।

