रिपोर्टर – ओमप्रकाश जैसवाल
डीबीएस न्यूज़, सोनौली: महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुम्भ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जुर्म को रोकने के लिए गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाए जा रहे है नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह एवं अभिषेक सिंह के द्वारा निर्देशो का पालन कठोरता से किया जा रहा है।
आज इसी क्रम में गोबिन्द प्रसाद उर्फ़ गोलू पुत्र चेतराम उम्र 23 वर्ष निवासी कुशवंदिया पुरवा बहोरवा थाना मल्हीपुर जिला श्रावस्ती को थाना सोनौली पर पंजीकृत मु0अ0स0 135/2023 धारा 366,376 भादवि के आधार पर गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह, कान्स0 अभिमन्यु सिंह, विनय सिंह इत्यादि मुखाबीर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास से अभियुक्त को बड़ी मुश्किल से दबोचा।


