सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, सिद्धार्थनगर: जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम दुफेड़िया मिश्र में रात तेज बारिश के वजय से कच्ची दीवार गिर गई। इसके चलते सीमेंट सीट के नीचे सो रही मां और उसका बेटा दब गया। 40 वर्षीय मां की मौके पर मौत हो गई। 12 वर्षीय बेटा घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। गांव निवासी तुलसीराम गुप्ता का सामने पक्का मकान है, जबकि पीछे भूसा रखने के लिए कच्ची दीवार पर सीमेंट रखी हुई थी। इसी हिस्सा में तुलसीराम की पत्नी शारदा देवी अपने लड़के राहुल के साथ चारपाई डालकर रात में सोयी हुईं थीं।
तभी इसी बीच तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। और इसी बीच कच्ची दीवार अचानक ढह गई और सीमेंट सीट चारपाई पर सो रहे थे मां-बेटे के ऊपर आ गिरी। शारदा देवी की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। घायल राहुल के चीखने, चिल्लाने की आवाज पर पक्के मकान में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग एकत्रित हुए। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलावस्था में राहुल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार महेश कुमार, कानूनगो राम प्रकाश व लेखपाल दीनानाथ चौरसिया ने घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी भी मृतका के घर पर पहुंचे और बेटी को ढांढस बंधाया। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी से प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।