डीबीएस न्यूज, मेंहदावल: तहसील के लोकमंच पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को मेंहदावल गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया। जहां एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार प्रियंका ने सभी को महिलाओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र की अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने श्रेष्ठ कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपम बरनवाल को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और सभी को नारी सुरक्षा व सम्मान और स्वावलंबन की शपथ दिलाई।
तहसील के लोकमंच पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिलाओं को बैठाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होगा वहां तरक्की अवश्य होगी। इसलिए महिलाओं का सम्मान करना सीखे। महिलाओं के सम्मान की शुरुआत घर से करनी होगी और घरों को बेमिसाल बनाना है तो बच्चों को भी अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी देने होंगे। बेटियां हरेक क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
तहसीलदार प्रियंका ने कहा कि केक्षेत्ररर्षशील महिलाओं की कहानियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने और बागपत की ब्रांड एंबेसडर बनाने पर काम किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, जिससे जिला, प्रदेश और देश का विकास होगा।