डीबीएस न्यूज, सोनौली: बीते गुरुवार को स्कूल से घर लौटी 5 साल की बच्ची गायब हो गयी। बच्ची प्रीति विश्वकर्मा पुत्री सोनू विश्वकर्मा नेपाल राष्ट्र के मर्चवारी गाउ पालिका वार्ड नं 1 की रहने वाली है। बच्ची के गायब होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए है। इधर उधर खोजने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
उसके परिजन ने बताया की बच्ची रोज की तरह सुबह 9 बजे गुरुवार को भी अपने स्कूल गयी थी। और उसके बाद देर शाम तक घर नही लौटी तो उसके परिजन उसे खोजना शुरू कर दिए लेकिन काफी तलाश करने पर भी प्रीति का कहीं पता नही चला। वहीं उसके परिजनों को किसी ने बताया कि स्कूल से वापस लौटते वक़्त उसे नेपाल के सेमरा कोटिअहवा झुलनीपुर चौराहे पर देखा गया था।
बच्ची के परिवार के लोगों ने बाद में स्थानीय प्रहरी को इसकी सूचना दी है।
काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चलने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। बच्चों का कुछ भी पता चलने पर परिवार के लोगों ने मोबाइल संख्या 7226051287, 8983486495 पर संपर्क करने की अपील की है।