डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक के ब्लॉक सभागार में JE MI श्री केशव प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई किया गया।
सर्वप्रथम ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने सेवानिवृत्त केशव प्रसाद को फूल माला पहना उन अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत ब्लॉक के अन्य कर्मियों ने भी उनके सम्मान में उन्हें फूलमाला पहना कर उनका स्वागत विदाई की। ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें सम्मानस्वरूप बुके और धार्मिक पुस्तक श्री मदभागवतगीता भी भेंट की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि श्री केशव प्रसाद ब्लॉक में अपने कार्यों के प्रति समर्पित थे। वे हमेशा अपने सेवाकाल में भी लोगो से काफी मिलनसार रहे।
इस दौरान एडीओ ISB बिस्मिल्लाह खान, एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया, एपीओ शशिकांत, एडीओ कॉपरेटिव धर्मेंद्र निषाद, बड़े बाबू रामसंत, सेक्रेटरी गणेश, संजय पांडे, दिनेश पासवान, उमेश यादव, अशोक पासवान, पुष्पेन्द्र एवम ब्लाक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।