डीबीएस न्यूज, लक्ष्मीपुर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद इकाई महराजगज की ब्लॉक इकाई लक्ष्मीपुर का निर्वाचन राधेश्याम मैरिज हाल लक्ष्मीपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें अजयपाल वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्पलता पटेल महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) , विपिन कुमार ब्लॉक महामंत्री , विकास कुमार पांडेय ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए डा ० वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी बतौर पर्यवेक्षक व विनय कुमार सिंह और अभिनव पटेल मतदान अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने उपस्थित शिक्षकों से अपील की कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करें। चार पद के लिए एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुए जिससे सभी निर्विरोध चुने गए।
जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्त ने चुने हुए पदाधिकारियों को शिक्षक एवम संगठन हित में काम करने की शपथ दिलाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में ऋषिकेश गुप्त ने कहा कि महासंघ शिक्षक हित के लिए हर कदम उठाएगा। भ्रष्टाचार एवम शिक्षकों के विभागीय कार्यों में लेट लतीफी के मामलों पर संगठन आवाज बुलंद करेगा। हर शिक्षक को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और शिक्षकों के सहयोग से संगठन को मजबूती के शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।
मंच को डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, अजय पॉल वर्मा, राजेश्वर यादव, दधिबल प्रसाद मौर्य, चंद्र प्रकाश मौर्य, विपिन कुमार, डा०शर्मिष्ठा सिंह, सुनील कुमार प्रजापति ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजदेव शुक्ला ने किया। इन्हें शैक्षिक उन्नयन एवं नवाचार में किये गए विशेष कार्य के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान जितेंद्र कुमार, तिलक सिंह, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, चंद्र प्रकाश, योगेंद्र कुमार गौड़, पवन सर, रामसेवक यादव गरिमा सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नव निर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण!
1- अजयपाल वर्मा ( ब्लॉक अध्यक्ष)
2- डा० शर्मिष्ठा सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष)
3- आशुतोष कश्यप ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
4- राजदेव शुक्ला ( उपाध्यक्ष)
5 – राजेश कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष)
6 – जितेंद्र गौड़ (उपाध्यक्ष)
7 – पुष्पलता पटेल (उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ)
8 – विपिन कुमार ( महामंत्री)
9- विकास कुमार पांडेय (कोषाध्यक्ष)
10- चंद्र प्रकाश मौर्य (संयुक्त महामंत्री)
11- हंसराज (संयुक्त मंत्री)
12- रविकुमार गुप्त (संयुक्त मंत्री)
13- राजकुमार मौर्य (संयुक्त मंत्री)
14 – महेश कुमार (संयुक्त मंत्री)
15 – नीलेश कुमार तिवारी (संयुक्त मंत्री)
16 – कवीश पांडेय (ब्लॉक संरक्षक)
17 – दधिबल मौर्य ( संगठन मंत्री)
18 – राजेश्वर यादव (कार्यकारी सदस्य)
19 – सुनील कुमार प्रजापति(कार्यकारी सदस्य)