डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: सपा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने आज अपने कुँवर आवास पर तिरंगा झंडा लगाकर फोटो पोस्ट किया। मुन्ना सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सभी को स्वेच्छा से भाग लेना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। सभी को राष्ट्रध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराना चाहिए।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव को क्रांति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि राष्ट्रध्वज को सभी अपने घरों पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वेच्छा से फहराए। राष्ट्रध्वज की पवित्रता और गरिमा कायम रहनी चाहिए। अखिलेश ने कहा हैं कि स्वेच्छा से प्रत्येक नागरिक अपने आवास पर खादी का बना हुआ राष्ट्रध्वज फहराए। राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उस पर हर भारतीय गर्व करता है।