डीबीएस न्यूज, खनुवा: आज दिनांक 01/01/2023 को ग्राम पंचायत हरदी डाली सचिवालय पर ग्राम प्रधान गोपाल नारयन चौधरी ने समूह के 105 माहिलाओ को कड़ाके कि ठन्ड को देखते हुए कंबल वितरण किये। गाव के बुजर्ग पुरुषो एवं महिलाओ में 50 लोगो को कंबल वितरण किया गया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि 2021 मे मेरे ग्राम पंचायत द्वारा मेरे निजी धनराशि से 225 लोगो को कम्बल वितरण किया गया था। इस वर्ष 2023 मे भी ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग 300 गरीब परिवारों को कम्बल वितरण करुगा।
गौरतलब है कि गोपाल नारायण चौधरी हमेशा लोगो के हिट में सेवार्थ कार्य करते रहते है। इसी के नतीजतन उन्होंने आज कम्बल वितरित असहाय बृद्ध में किया। और आगे और कम्बल वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी रामकृष्णा प्रसाद, विजय मद्देशिया, ग्राम विकास अधिकारी सुनीता केसरी, राजकुमार गौड़, समूह कि अध्यक्ष अंजलि, सुनीता, रंजना , सुशीला, सुमन, विन्दवासिनी देवी, निर्जला वर्मा, चन्द्र शेखर यादव एवं गाव के तमाम सम्मनित जनता ग्राम पंचायत भवन पर उपस्थित थे।