डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: जिले के नौतनवा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में बीती रात एक मगरमच्छ प्रधान के घर में घुस गया। मगरमच्छ निकलने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई।
ग्राम पंचायत रतनपुर के प्रधान सतीश कुमार सिंह के घर में बीती रात एक मगरमच्छ घुस गया। रात करीब 11 बजे प्रधान का भांजा अमित कुमार मल्ल कार खड़ी कर जैसे ही नीचे उतरा, उसका पैर मगरमच्छ के ऊपर पड़ गया। इसके बाद जब अमित को असलियत पता चला तो उसके होश उड़ गए। गांव में मगरमच्छ निकलने की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर कर बांध दिया गया। प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग और सीओ नौतनवा अनुज कुमार सिंह को दी। हालांकि वन विभाग ने मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया।