डीबीएस न्यूज, पनियरा: आज 10 जुलाई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर पंचायत पनियरा जनपद महाराजगंज का पुनर्गठन हुआ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष ई.आकाश जायसवाल एवं दिलीप कसौधन को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया, कमेटी का विस्तार करते हुए महामंत्री -अजय जायसवाल व कोषाध्यक्ष -रामनिवास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -विनोद मद्धेशिया, प्रवक्ता -ओमप्रकाश कनौजिया, मीडिया प्रभारी -बिंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल एवं भोला जायसवाल, उपाध्यक्ष- रामफल जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेंद्र चौरसिया, अजय वर्मा, वली अहमद अंसारी, मनोज कसौधन एवं मनीष गुप्ता, नगर मंत्री -अनिल मद्धेशिया, जवाहर मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, श्यामसुंदर मद्धेशिया, संगठन मंत्री -राकेश जायसवाल, गौतम गुप्ता, विशाल मद्धेशिया संयुक्त मंत्री -समीर खान, विष्णु मद्धेशिया, रिंकू सिंह, संरक्षक – विकेन्द्र सिंह, सुरेश चंद जायसवाल, अशोक जायसवाल, रामसमुझ मद्धेशिया, अजय सिंह को मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।