डीबीएस न्यूज, उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर के बर्डपुर कपिलवस्तु के रहने वाले आशीष गिरी बर्डपुर से लखनऊ विधानसभा तक पैदल यात्रा कर रहे है। उनके हाथ मे तिरंगा झंडा और सिर पर तिरंगा टोपी है। विधानसभा के रास्ते पर निकले आशीष लोगो से अपील करते चल रहे है कि सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाए।
बर्डपुर से सोमवार 8 अगस्त को निकले आशीष का जगह जगह रास्ते मे रोककर पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि, जनता व्यापारीयो द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। कहीं कहीं लोग उनके साथ फोटो शूट कराकर सोशल मीडिया पर डाल रहे है।
नौगढ़ जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष व बस्ती में बस्ती जिलाध्यक्ष ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आशीष का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि हमारे क्षेत्र से युवा आशीष पैदल तिरंगा यात्रा शुरू कर रहे हैं। इससे लोगो मे देश भक्ति और प्रगाढ़ होगा।
मंगलवार को आशीष रुधौली पहुंचे। रुधौली थाने पर एसडीएम आनन्द सिंह श्रीनेत, सीओ अम्बिका राम ने आशीष का स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक ने आशीष गिरी को भोजन कराकर विदा किया। इसके बाद बस्ती में भी एसडीएम और सीओ ने आशीष से मिल कर इनको सुरक्षा और सहायता का विश्वास दिलाया।
आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा लेकर निकले आशीष गिरी का स्वागत फूल माला पहनाकर जगह जगह किया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा पर निकले आशीष गिरी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत पूरा देश तिरंगा अभियान में शामिल होगा। वह भी सिद्धार्थनगर से पैदल चलकर लोगों को तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कहा कि पन्द्रह अगस्त को लखनऊ विधानसभा पर कार्यक्रम होगा। उस तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होना ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान रास्ते भर वे लोगों को तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक कर रहे हैं।