डीबीएस न्यूज, नौतनवां: माता बनैलिया मंदिर चौराहे पर आमने सामने से दो बाइकों की जोर दार टक्कर हुई जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से सौरभ कुशवाहा 20 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। चिकित्सको ने इसे रेफर कर दिया है। इसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक सौरभ कुशवाहा (20) वर्ष, निखिल साहनी (21) वर्ष एवं रवि (21) वर्ष गोरखपुर से नेपाल घूमने गए थे आज शाम वे अपने घर को लौट रहे थे तभी बनैलिया माता मंदिर चौराहे के पास उनकी एक बाइक से आमने सामने जोर दार भिड़ंत हो जाती है। जिससे सौरभ कुशवाहा के सिर में गम्भीर चोटें आई। आनन फानन में उसे नजदीकी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उसे रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सर में पीछे काफी गहरा घाव लगा है, और नाक से रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति गंभीर है।
वहीं इसी स्थान पर आज सुबह करीब 8 बजे भी एक कार ने एक बाइक और समान लदी एक सायकल को ठोकर मार दिया जिससे उसे भी नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन किसी को कोई गंभीर चोट नही लगी थी।